Posts

Showing posts with the label Commerce

मैरी कॉम और फरहान अख्तर, महिंद्रा आईबीए वीमन्स वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप्स 2023 के ब्रांड एम्बेसडर बने

Image
नई दिल्ली , 15  मार्च , 2023:  बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने सोमवार को भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता,  महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड  को  चैंपियनशिप का टाइटल स्पॉन्सर  घोषित किया। साथ ही, दिग्गज  एमसी मैरी कॉम और बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर  को  महिंद्रा आईबीए वीमन्स वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023  के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में घोषणा की गई। यह चैंपियनशिप नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 15 से 26 मार्च तक आयोजित होना है। भारत इतिहास में तीसरी बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है और ऐसे में देश में बॉक्सिंग को लेकर जोश पैदा होना तय है क्योंकि कई शीर्ष मुक्केबाज चैंपियनशिप में शीर्ष पर हैं। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट , अजय सिंह  ने कहा,  '' महिंद्रा ऑटोमोटिव का हमारे लीड स्पॉन्सर के रूप में स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। बीएफआई और महिंद्रा खेल के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को लेकर समान दृष्टिकोण रखते हैं। मुझे उन्हें इस मिशन में हमारे भागीदार के रूप में देखते हुए खुशी हो रही है। आईबीए   महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए ब्रांड एंबेसड

एयर इंडिया ने ग्राहकों को आनंदायक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी उद्योग अग्रणी सेल्सफोर्स के साथ सहयोग किया

Image
नई दिल्ली, मार्च 15, 2023: भारत की प्रमुख एयरलाइन और स्टार एलायंस सदस्य, एयर इंडिया ने आज अपने ग्राहक सेवा प्रौद्योगिकी स्टैक को बदलने के लिए सेल्सफोर्स के साथ अपने कार्य-सहयोग की घोषणा की। सेल्सफोर्स के साथ अपने सहयोग के माध्यम से, एयर इंडिया ऑनलाइन, जमीनी और हवाई इन सभी प्रमुख टचपॉइंट्स में ग्राहकों को अनुकूल अनुभव प्रदान कर सकेगा। सेल्सफोर्स के साथ मिलकर काम करते हुए, सभी टचपॉइंट्स पर ग्राहकों के साथ सीधा व्यवहार करने वाले एयर इंडिया के कर्मचारियों को इस कदर सशक्त बनाया जाएगा जिससे वो इसके ग्राहकों को एकीकृत डेटा प्लेटफॉर्म और एआई-सहायता वाले उपकरणों के साथ उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर सकें। ग्राहक सेवा के लिए मजबूत आधार का निर्माण और अग्रणी नवाचारों के माध्यम से विश्व स्तरीय सुखद और पेशेवर ग्राहक अनुभव को डिजाइन करना, एयर इंडिया द्वारा शुरू किए गए Vihaan.AI पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ग्राहकों के साथ व्यवहार की मात्रा में तीव्र वृद्धि की संभावना वाली एयर इंडिया की महत्वाकांक्षी विकास योजना को देखते हुए, मजबूत और स्केलेबल तकनीकी समाधानों को लागू करना अनिवार्य हो जाता है, जिसमें नवीनत

भारतीय स्टार्टअप्स के लिए आईसीआईसीआई बैंक का स्टार्टअप इकोसिस्टम बैंकिंग का ऑफर

Image
मुंबई,  15 मार्च 2023ः  आईसीआईसीआई बैंक ने आज घोषणा की कि वह स्टार्टअप्स की बैंकिंग संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजिटल और फिजिकल सॉल्यूशंस की एक पूरी रेंज प्रदान करता है। बैंक अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के माध्यम से इनोवेटिव सॉल्यूशंस प्रदान करता है। ये सभी सुविधाएं गुजरात स्थित उभरते वैश्विक वित्तीय और आईटी सेवा केंद्र गिफ्ट सिटी में स्थित शाखा में भी प्रदान की जाती हैं। बैंक का स्टार्टअप इकोसिस्टम बैंकिंग ऑफर ट्रेजरी और लेनदेन बैंकिंग समाधान, ऋण समाधान, डिजिटल एकीकरण, एफडीआई और नियामक अनुपालन संबंधी सेवाएं प्रदान करता है। साथ ही यह कर्मचारियों और संस्थापकों के लिए व्यक्तिगत बैंकिंग सेवाएं भी उपलब्ध कराता है।   आईसीआईसीआई बैंक अपने घरेलू नेटवर्क और न्यूयॉर्क, टोरंटो, लंदन, दुबई, सिंगापुर और हांगकांग में अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी के माध्यम से कॉम्प्रिहेंसिव सॉल्यूशंस प्रदान करता है। गिफ्ट सिटी में बैंक की उपस्थिति से इकोसिस्टम बैंकिंग को और विस्तार मिला है।   श्री राजेश राय, बिजनेस हेड- वेस्ट एंड साउथ, ब्रांच बैंकिंग, आईसीआईसीआई बैंक ने कहा, ‘‘हमारा देश दुनिया में तीसरे सबस

गोदरेज के डार्क एडिशन के रेफ्रिजरेटर्स किचेन के इंटेरियर्स में लगाएंगे चार चांद

Image
मुंबई , 15  मार्च  2023:  गोदरेज अप्लायंसेज ने मैट ब्लैक, ग्लास ब्लैक, ओनिक्स ब्लैक, आइस ब्लैक और फॉसिल स्टील जैसे रंगों में 19 एसकेयू वाले   डार्क एडिशन रेफ्रिजरेटर्स   की अपनी रेंज पेश की। खूबसूरत डिजाइन फीचर्स और बोल्ड डार्क-कलर्ड एक्सटीरियर्स वाली इस रेंज का क्लासिक प्रीमियम फिनिश, आधुनिक किचेन को परिष्कृत आकर्षण प्रदान करता है। इसके इंटेरियर्स को भी ध्यानपूर्वक डिजाइन किया गया है ताकि इसके भीतर की जगह को सर्वोत्तम उपयोग लायक बनाया जा सके। यह रेंज उन्नत कूलिंग तकनीकों से सुसज्जित है। इसका आकर्षक काला रंग कमरे को आधुनिक रूप देता है और इसे खरीदारों के लिए 'नया कूल' माना जा रहा है। भारत में कई क्षेत्रों में, गहरे रंगों में घरेलू उपकरणों की मांग बढ़ रही है और ये शॉप फ्लोर पर भी अलग नजर आते हैं। इस चलन को समझते हुए, गोदरेज अप्लायंसेज ने इयॉन वेलवेट, एनएक्सडब्ल्यू ऑरा, ईऑन वेलोर कन्वर्टिबल, इऑन वाइब कन्वर्टिबल, इऑन वेलोर, इऑन क्रिस्टल, एज जैज जैसे डार्क फेशिया रेफ्रिजरेटर की विस्तृत रेंज तैयार की है। शानदार लुक वाले, ये रेफ्रिजरेटर्स कई उन्नत कूलिंग तकनीकों जैसे 4-इन-1 फुली कन्वर

अडानी सीमेंट ने ओएचएसएसएआई अवार्ड्स 2022 में सुरक्षा के लिए हासिल किए अनेक पुरस्कार

Image
मुंबई , 14  मार्च  2023-  अडानी सीमेंट को ऑक्यूपेशनल हेल्थ ,  सेफ्टी एंड सस्टेनेबिलिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ओएचएसएसएआई) द्वारा सुरक्षा के लिए अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। ओएचएसएसएआई एक अग्रणी गैर-लाभकारी संगठन है जो व्यावसायिक स्वास्थ्य ,  सुरक्षा ,  पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्रों में नवीन विचारों पर ध्यान केंद्रित करता है और उन कंपनियों और अग्रणी लोगांे को मान्यता देता है जो अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए असाधारण प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं। अडानी सीमेंट को विनिर्माण क्षेत्र में कई श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुए ,  जिनमें शामिल हैं- ओएचएसएसएआई रोड सेफ्टी गोल्ड अवार्ड ओएचएसएसएआई सेफ्टी सिल्वर अवार्ड व्यक्तिगत पुरस्कारों की श्रेणी में- श्री सुकुरु रामाराव ,  सीओओ को वर्षों से एचएसई और सस्टेनेबिलिटी का समर्थन करने के लिए उनके अपार योगदान के लिए एचएसई लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्री पंकज सिंह ,  हेड - सेफ्टी ,  मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स को ओएचएस और रोड सेफ्टी में उनके योगदान के लिए एचएसई एंड एस मेंटर ऑफ द ईयर के रूप में सम्मानित क

टाटा एआईए ने जीता कीन्सेन्ट्रिक बेस्ट एम्प्लॉयर इन इंडिया ख़िताब लगातार सातवीं बार!

Image
मुंबई ,  14   मार्च  2023 :   भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनियों में से एक  टाटा एआईए लाइफ इन्शुरन्स कंपनी लिमिटेड (टाटा एआईए)  को  2022   का कीन्सेन्ट्रिक बेस्ट एम्प्लॉयर इन इंडिया पुरस्कार  दिया गया है। दुनिया भर में नामचीन प्लेटफार्म कीन्सेन्ट्रिक कर्मचारियों के साथ जुड़ाव और उनके विकास में उद्योग में सबसे अग्रणी संगठनों को प्रदर्शित करता है। इस जीत ने टाटा एआईए को कीन्सेन्ट्रिक बेस्ट एम्प्लॉयर्स क्लब में स्थान दिलाया है। इस एक्सक्लूसिव क्लब में आज तक सिर्फ 10 कंपनियां पहुंच पायी हैं।  कीन्सेन्ट्रिक इंडिया बेस्ट एम्प्लॉयर्स क्लब में सदस्यता हासिल करने के लिए एक कठिन मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इस प्रक्रिया में पिछले तीन सालों के सर्टीफिकेशन्स की जांच के साथ-साथ संगठन की मौजूदा कर्मचारी प्रक्रियाओं का गहन विश्लेषण भी किया जाता है। अपने कर्मचारियों को सकारात्मक अनुभव प्रदान करने के लिए सदस्य संगठनों द्वारा चलायी जाने वाली पहलों और प्रथाओं को कितने लंबे समय से चलाया जा रहा है इस बात पर मूल्यांकन में गौर किया जाता है। आज की लगातार जटिल होती जा रही दुनिया में कर्मचारियों की बद

क्रोमा के मैजिकल समर के साथ मैजिक अनलॉक करें - एयर कंडीशनर्स, रेफ्रिजरेटर्स और रूम कूलर्स पर 45% तक की बचत करें!

Image
14,  मार्च   2023,  उत्तर : भारत के पहले और विश्वसनीय ओम्नी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर और टाटा समूह का एक ब्रांड क्रोमा ने बहुप्रतीक्षित  समर सेल  की घोषणा की है। इसमें क्रोमा के उपभोक्ता घरेलु उत्पादों की विशाल रेन्ज पर कई आकर्षक ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं। इस साल गर्मियां जल्दी शुरू होने की उम्मीद है ,  तपती गर्मी से निपटने के लिए घरों को तैयार करने करने का अवसर इस समर सेल में मिल रहा है। क्रोमा के समर सेल में एयर कंडीशनर्स ,  रूम कूलर्स ,  रेफ्रिजरेटर्स और कई उत्पादों पर  45%  तक की भारी छूट पायी जा सकती है। क्रोमा में एयर कंडीशनर्स की विशाल श्रेणी प्रस्तुत की गयी है।  350  से ज़्यादा एसी , 450  से ज़्यादा रेफ्रिजरेटर्स में से उपभोक्ता अपनी पसंद और ज़रूरत के मुताबिक उत्पाद चुन सकते हैं ,  साथ ही एक्सचेंज और अपग्रेड लाभ ,  कैशबैक ऑफर्स और  18  महीनों तक के ईएमआई के विकल्प भी पाए जा सकते हैं। क्रोमा में स्प्लिट एसी की कीमतें सिर्फ  27,990  रुपयों से आगे ,  रूम कूलर्स की कीमतें सिर्फ  5,990  रुपयों से आगे और क्रोमा फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर्स की कीमतें सिर्फ  21,990  रुपयों से आगे हैं। चिलचि

नोकिया ने लॉन्च किया अपना नवीनतम बजट स्मार्टफोन - नोकिया सी12

Image
नई दिल्ली , 14  मार्च  2023 -  नोकिया फोन का निर्माण करने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने आज भारत में नोकिया सी 12  के लॉन्च की घोषणा की। सी-सीरीज़ की सभी खूबियों के साथ यह स्मार्ट फोन शानदार अनुभव प्रदान करता है ,  और स्थायित्व और सुरक्षा के वादों को पहले से कहीं अधिक मजबूती से निभाता है। यह ऑक्टा कोर प्रोसेसर , 2  जीबी वर्चुअल रैम ,  सुव्यवस्थित ओएस और फ्रंट और रियर दोनों कैमरों के लिए नाइट और पोर्ट्रेट मोड के साथ उन्नत इमेजिंग के साथ बेहतर प्रदर्शन लाता है। नोकिया सी 12  समय की कसौटी पर खरा उतरने में एकदम सक्षम है। एचएमडी ग्लोबल के वाइस प्रेसीडेंट - इंडिया और एमईएनए सनमीत सिंह कोचर ने कहा , ‘‘ नोकिया सी 12  को पेश करते हुए हमें गर्व और रोमांच का मिला जुला अहसास हो रहा है। भारत में हमारी सी सीरीज की रेंज में यह एकदम नया और उपयोगी स्मार्टफोन है ,  जो एक किफायती पैकेज में स्थायित्व और प्रदर्शन का अच्छा संतुलन प्रदान करता है। नोकिया सी 12  नोकिया स्मार्टफोन के वादे का प्रतीक है- विज्ञापन-मुक्त एंड्रॉयड अनुभव ,  लंबी बैटरी लाइफ ,  यूरोपीय डिजाइन ,  दो गुना अधिक सुरक्षित और निश्चित रूप से ,  म

सिटी बैंक को एशिया प्रशांत में बैंक ऑफ द ईयर का सम्मान

Image
हांगकांग :   14  मार्च  2023:   ' सिटी   बैंक '   को   हाल   ही   में   इंटरनेशनल   फाइनेंसिंग   रिव्यू   ( आईएफआर )   एशिया   अवार्ड्स   2022   में   एशिया   पैसिफिक   में   ' बैंक   ऑफ   द   ईयर '   के   रूप   में   मान्यता   दी   गई   ,   जो   आईएफआर   एशिया   के   संपादकों   के   सर्वसम्मत   निर्णय   पर   आधारित   है।   यह   पूंजी   बाजार   पर   ध्यान   केंद्रित   करने   वाली   एक   प्रमुख   उद्योग   पत्रिका   है। आइएफआर   एशिया   की   ओर   से   सिटी   बैंक   को   नए   जियो - पॉलटिकल   झुकाव   और   और   बढ़ती   ब्याज   दरों   की   पृष्ठभूमि   के   बावजूद   एशियाई   इश्यूअर   को   जी  3  बाजार   में   लाने   की   क्षमता   दिखाने   के   लिए   एशिया   पैसिफिक   में  ' बेस्ट   बॉन्ड   हाउस '  भी   नामित   किया   गया। निरंतर   बदलते   और   चुनौतीपूर्ण   मैक्रो - वातावरण   में   ग्राहकों   के   लिए   जटिल   लेनदेन   को   विकसित   करने   और   निष्पादित   करने   में   सिटी   के   पूंजी   बाजारों   और   सलाहकार   टीमों   की   विशेषज्ञता   और   समाधान - संचालित   दृष्

होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया ने 250,171 युनिट्स की बिक्री के साथ किया दिसम्बर 2022 का शानदार समापन

Image
गुरूग्राम, 13 जनवरी, 2023ः वर्ष का शानदार समापन करते हुए होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया ने आज दिसम्बर 2022 के लिए अपने सेल्स के आंकड़ों की घोषणा की। कंपनी ने दिसम्बर 2022 में कुल 250,171 युनिट्स बेचीं। इसमें 233,151 युनिट्स की डोमेस्टिक सेल्स और 17,020 युनिट्स का निर्यात शामिल है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस माह में डोमेस्टिक सेल्स में 11 फीसदी बढ़ोतरी हुई है, जब कंपनी ने 210,638 युनिट्स बेची थीं। एचएमएसआई के परफोर्मेन्स पर बात करते हुए श्री आत्सुशी ओगाता, मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ, होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया ने कहा, ‘‘पिछले महीनों की तुलना में और साल-दर-साल बाज़ार गति पकड़ रहा है। त्योहारों का सीज़न अच्छा जाने और अच्छे मानसून के बाद परिवहन के निजी साधनों की मांग बढ़ी है, जिसके चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ता हमारे स्टोर में आ रहे हैं और हमारे प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी ले रहे हैं। हमारा पूरा नेटवर्क आॅनलाईन एवं आॅफलाईन चैनलों के माध्यम से उपभोक्ताओं को संतोषजनक सेवाएं प्रदान करता है, जिसके चलते आने वाले समय में हमें इसी विकास के जारी