वी भारत की महिलाओं के लिए लाया एक्सक्लुज़िव ऑफर्स, अब वी ऐप पर ढूंढ सकेंगी अपनी पसंद की नौकरी

मुंबई, 9 मार्च 2023 : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारत की महत्वाकांक्षी महिलाओं को अपने सपनों की नौकरी ढूंढने में मदद करने के लिए भारत का अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता वी भारत के सबसे बड़े जाॅब सर्च प्लेटफाॅर्म अपना के साथ साझेदारी में भारत की महिलाओं के लिए नौकरियों के हज़ारांे अवसर लेकर आया है। महिलाएं वी ऐप के वी जाॅब्स एण्ड एजुकेशन प्लेटफाॅर्म पर अध्यापक, टैलीकाॅलर्स, रिसेप्शनिस्ट, हज़ारों पार्ट-टाईम एवं वर्क-फ्राॅम-होम नौकरियों के लिए आवेदन कर सकती हैं।


वी के इन प्रयासों के साथ अधिक से अधिक महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में रोज़गार के अवसर पाकर कार्यबल में शामिल हो सकेंगी।

इसके अलावा वी ने अपना के साथ साझेदारी में उन सभी महिलाओं के लिए प्लेसमेन्ट-गारंटीड टेªनिंग प्रोग्राम पर रु 5000 की छूट की घोषणा भी की है, जो टैली-काॅलर्स बनना चाहती हैं।

अंग्रेज़ी भाषा में कौशल बढ़ने से एक व्यक्ति के करियर में सुधार और अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसी के मद्देनज़र इस अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वी उन महिलाओं के लिए स्पेशल आॅफर लेकर आया है जो अपने अंग्रेज़ी भाषा कौशल में सुधार लाना चाहती हैं। भारत के अग्रणी इंग्लिश लर्निंग प्लेटफाॅर्म एनगुरू के साथ साझेदारी में वी ने इंग्लिश लर्निंग कोर्स पर भी 50 फीसदी छूट की घोषणा की है, विशेषज्ञों द्वारा संचालित इस कोर्स के द्वारा महिलाएं अनलिमिटड इंटरैक्टिव लाईव क्लासेज़ का लाभ उठा सकती हैं।

अधिक से अधिक महिलाएं कार्यबल में शामिल हो सकें और अपनी पेशेवर पहचान बना सकें, इसके लिए वी कई महत्वपूर्ण विषयों पर वेबिनार्स की एक श्रृंखला का आयोजन भी कर रहा है जैसे अपना एवं एनगुरू के साथ साझेदारी में महिलाओं के लिए करियर काउन्सलिंग और अंग्रेज़ी कैसे महिलाओं को सशक्त बना सकती है।

ये सभी आॅफर्स 7 से 14 मार्च 2023 के बीच वी ऐप (जाॅब्स एण्ड एजुकेशन) पर उपलब्ध होंगे।

Popular posts from this blog

पीएनबी मेटलाइफ सेंचुरी प्लान - आजीवन आय और पीढ़ियों के लिए सुरक्षा

किराया माफ़ी अभियान की सफलता ने जन्म दिया अॉल किराएदार महासंघ को

एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस लिमिटेड ने सेबी के समक्ष दाखिल किया ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी)