अनिल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू रील से जीता प्रशंसकों का दिल

नई दिल्ली, 22 फरवरी, 2013- वेदांता के अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर अपनी पहली रील साझा की। इसमें वे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ चर्चा कर रहे हैं और बता रहे हैं कि कैसे हम सभी को जीवन में एक ‘हैंडल’ की आवश्यकता है।

वेदांता भारत का अग्रणी प्राकृतिक संसाधन समूह है, और सस्टेनेबल ग्रोथ के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। रील में, वेदांता के अध्यक्ष पटना में एक बस में अपने अनुभव को याद करते हुए दिखाई देते हैं। वह एक गहन टिप्पणी में कहते हैं, ‘‘कैसे बस में हमेशा भीड़ रहती थी, और कैसे सुरक्षित रहने और अपना संतुलन बनाए रखने के लिए उसके लिए हैंडल को पकड़ना अनिवार्य था।’’ इस संदर्भ में ‘हैंडल’ शब्द का प्रयोग एक रूपक के रूप में किया जाता है, ताकि यह दर्शाया जा सके कि लोग अपने आप को उम्मीदों का सहारा और मजबूती देने के लिए माता-पिता, अपने गुरु, भगवान आदि किसी ना किसी का साथ पकड़ते ही हैं।

पिछले एक साल में इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर इंगेजमेंट काफी बढ़ा है, प्लेटफॉर्म पर रील प्ले साल 2022 में दोगुने से ज्यादा हो गए हैं। इस पृष्ठभूमि में अनिल अग्रवाल की इंस्टाग्राम रील लोगों के साथ अपने जुड़ाव को आगे बढ़ाने में एक प्रभावशाली प्लेटफॉर्म सुनिश्चित करने की बहुत गुंजाइश प्रदान करती है।

इंस्टाग्राम के अलावा वेदांता के चेयरमैन 26 जुलाई, 2021 से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के एक सक्रिय सदस्य भी रहे हैं। ट्विटर पर, वे नियमित रूप से सामग्री और व्यावहारिक टिप्पणियों को पोस्ट करते रहे हैं, जिसमें व्यवसाय से लेकर खेल तक अनेक विषय शामिल किए जाते रहे हैं।

रील- https://www.instagram.com/reel/CoXHX9BOdji/?igshid=MDJmNzVkMjY=

उनके इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल का लिंक-

इंस्टाग्राम-  https://www.instagram.com/anilagarwal_vedanta/

ट्विटर - https://twitter.com/AnilAgarwal_Ved

Popular posts from this blog

पीएनबी मेटलाइफ सेंचुरी प्लान - आजीवन आय और पीढ़ियों के लिए सुरक्षा

एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस लिमिटेड ने सेबी के समक्ष दाखिल किया ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी)

जयपुर की महिला सोशल मीडिया पर मचा रही है धूम