अंबुजा सीमेंट्स का अनूठा टैलेंट हंट प्लेटफॉर्म ठेकेदारों के बीच संगीत की प्रतिभा को तराशता है

मुंबई, 22 नवंबर, 2022- अडानी सीमेंट की सीमेंट और निर्माण सामग्री कंपनी और अडाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने संगीत के माध्यम से भीतर छुपे कलाकार को तराशने के लिए एक टैलेंट हंट प्लेटफॉर्म ‘अंबुजा अभिमान के संगीत कलाकार’ लॉन्च किया है। कार्यक्रम के माध्यम से कंपनी ने ठेकेदार बिरादरी और उनके परिवारों के लिए म्यूजिकल टैलेंट हंट के मजेदार अनुभव को जीवंत करने का प्रयास किया है।

यह टैलेंट हंट एक अनूठी अवधारणा है, जिसका उद्देश्य पूरे देश के हितधारकों को एक साथ लाना है। यह कार्यक्रम अगस्त 2022 में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य ठेकेदारों के साथ कंपनी के जुड़ाव स्तर को सक्रिय रूप से बढ़ाना था। यह ऐसे लोग हैं जो सीमेंट उद्योग के सबसे बड़े उपभोक्ता खंड ‘इंडिविजुअल हाउस बिल्डर’ (आईएचबी) सेगमेंट में एक महत्वपूर्ण हितधारक हैं।

श्री अजय कपूर, सीईओ, सीमेंट बिजनेस और अंबुजा सीमेंट्स ने कहा, ‘‘हमारे देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और देश की विविधता के बीच सारी प्रतिभाएं एक साथ नजर आती हैं। ‘अंबुजा अभिमान के संगीत कलाकार’ जैसे कार्यक्रम एक ऐसा अनूठा प्लेटफॉर्म है जहां ठेकेदार और उनके परिवार अपनी प्रतिभा को निखारते और प्रदर्शित करते हैं। हमें खुशी है कि इस तरह के मंचों के माध्यम से हम लोगों के भीतर संगीत प्रतिभा की अच्छाई को तराशने में सक्षम हैं और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं। मैं सभी विजेताओं को बधाई देता हूं और सभी प्रतिभागियों के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं।’’

19 नवंबर 2022 को 'अंबुजा अभिमान के संगीत कलाकार' ग्रैंड फिनाले के विजेताओं की घोषणा की गई। बच्चों की श्रेणी में विजेता हैं - पहला पुरस्कार: कासरगोड (केरल) से सुश्री लियाना इस्माइल पी.एच; दूसरा पुरस्कार: अहमदनगर (महाराष्ट्र) से सुश्री मैथली परदेशी; तीसरा पुरस्कार: दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल) से सुश्री दिशारानी बेज; लोकप्रिय पुरस्कार: पाली (राजस्थान) से सुश्री नीमा चौधरी। और वयस्क वर्ग में विजेता हैं - प्रथम पुरस्कार: पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) से श्री कुणाल सहिस; दूसरा पुरस्कार: कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) से श्री इशांत कुमार; तीसरा पुरस्कार: नांदेड़ (महाराष्ट्र) से श्री अजीम पठान; लोकप्रिय पुरस्कार: छत्तीसगढ़ से श्री भोला प्रसाद राठौड़।

इस कार्यक्रम के ऑडिशन राउंड में 528 प्रविष्टियां मिली थीं। जूरी ने सभी प्रविष्टियों की समीक्षा की और क्षेत्रीय सेमीफाइनलिस्ट के रूप में 55 कलाकारों को शॉर्टलिस्ट किया। इन 55 क्षेत्रीय सेमीफाइनलिस्टों को मेंटरिंग सेशन में भाग लेने का मौका मिला। इसके बाद, उन्होंने इन 55 क्षेत्रीय फाइनलिस्टों का एक और वीडियो प्रस्तुत किया और जूरी ने शीर्ष 12 को राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में चुना। इन शीर्ष 12 फाइनलिस्टों को उनके अंतिम प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया और उनका मार्गदर्शन किया गया।

इससे पहले 2020 में, कंपनी ने ठेकेदारों के लिए ‘अंबुजा अभिमान’ के नाम से एक अलग तरह का लॉन्ग टर्म लॉयल्टी प्रोग्राम लॉन्च किया था। कार्यक्रम का उद्देश्य ठेकेदारों की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करना है। पिछले 2.5 वर्षों में, कंपनी ने इस कार्यक्रम के तहत 1 लाख से अधिक ठेकेदारों को नामांकित और नियुक्त किया है, जिससे हमारे व्यवसाय और ठेकेदारों की बिरादरी के साथ हमारे बंधन को मजबूत करने में मदद मिली है।

Popular posts from this blog

पीएनबी मेटलाइफ सेंचुरी प्लान - आजीवन आय और पीढ़ियों के लिए सुरक्षा

किराया माफ़ी अभियान की सफलता ने जन्म दिया अॉल किराएदार महासंघ को

एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस लिमिटेड ने सेबी के समक्ष दाखिल किया ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी)