एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 30 सितंबर, 2022 को समाप्त अवधि के लिए ₹13,088 करोड़ का नया बिजनेस प्रीमियम दर्ज कराया

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, देश की अग्रणी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, ने 30 सितंबर, 2022 को समाप्त अवधि के लिए ₹13,088 करोड़ का नया बिजनेस प्रीमियम दर्ज कराया, जबकि 30 सितंबर, 2021 को समाप्त अवधि के लिए ₹10,288 करोड़ रु. दर्ज किया गया था। 30 सितंबर, 2021 को समाप्त समान अवधि की तुलना में सिंगल प्रीमियम में 33% की वृद्धि हुई है।

सुरक्षा पर स्पष्ट जोर के साथ, एसबीआई लाइफ का नया प्रोटेक्शन बिजनेस प्रीमियम 30 सितंबर, 2022 को समाप्त अवधि में 32% बढ़कर ₹1,598 रुपये दर्ज किया गया। प्रोटेक्शन इंडिविजुअल न्यू बिजनेस प्रीमियम ने 17% की वृद्धि दर्ज कराई और यह 30 सितंबर, 2022 को समाप्त अवधि के लिए ₹434 करोड़ रु. रहा। इंडिविजुअल न्यू बिजनेस प्रीमियम ₹8,461 करोड़ रहा जिसमें 30 सितंबर, 2021 को समाप्त समान अवधि की तुलना में 31% की वृद्धि दर्ज की गई।  

30 सितंबर, 2022 को समाप्त अवधि में एसबीआई लाइफ का कर-पश्चात मुनाफा ₹640 करोड़ रहा।

कंपनी का सॉल्वेंसी रेश्यो 30 सितंबर, 2022 को 1.50 की नियामक आवश्यकता के मुकाबले 2.19 पर मजबूत बना हुआ है।

एसबीआई लाइफ का एयूएम भी लगतार बढ़ते हुए 30 सितंबर, 2022 को 16% की वृद्धि के साथ ₹2,82,632 करोड़ दर्ज किया गया, जो 30 सितंबर, 2021 को ₹2,44,178 करोड़ था, जिसमें 71:29 का डेट-इक्विटी मिश्रण था। 96% से अधिक ऋण निवेश एएए और सॉवरेन इंस्ट्रुमेंट्स में हैं। 

कंपनी के पास 2,39,456 प्रशिक्षित बीमा पेशेवरों का विविधतापूर्ण वितरण नेटवर्क है और देश भर में 990 कार्यालयों के साथ इसकी व्यापक उपस्थिति है, जिसमें मजबूत बैंकएश्योरेंस चैनल, एजेंसी चैनल और अन्य जैसे कि कॉर्पोरेट एजेंट, ब्रोकर, पॉइंट ऑफ सेल पर्सन (पीओएस), बीमा विपणन फर्म, वेब एग्रीगेटर एवं डाइरेक्ट बिजनेस शामिल हैं।

30 सितंबर, 2022 को समाप्त अवधि के दौरान प्रदर्शन

  • 31% की वृद्धि और 25.3% की बाजार हिस्सेदारी के साथ 8,461 करोड़ के व्यक्तिगत एनबीपी में प्राइवेट मार्केट नेतृत्व
  • एपीई 22% की वृद्धि के साथ 6,828 करोड़
  • नए व्यवसाय का मूल्य (वीओएनबी) 53% की वृद्धि के साथ 2,117 करोड़
  • वीओएनबी मार्जिन 630 बीपीएस बढ़कर 31.0% हुआ
  • प्रोटेक्शन एनबीपी 32% की दमदार वृद्धि के साथ 1,598 करोड़
  • कर-पश्चात मुनाफा (पैट) 36% की वृद्धि 640 करोड़
  • 2.19 का मजबूत सॉल्वेंसी रेश्यो
  • भारतीय अन्तर्निर्मित मूल्य (आईईवी) 42,409 करोड़ है

Popular posts from this blog

पीएनबी मेटलाइफ सेंचुरी प्लान - आजीवन आय और पीढ़ियों के लिए सुरक्षा

किराया माफ़ी अभियान की सफलता ने जन्म दिया अॉल किराएदार महासंघ को

एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस लिमिटेड ने सेबी के समक्ष दाखिल किया ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी)