गोदरेज सिक्योरिटी सोल्यूशंस मुंबई में गणेशोत्सव सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सकें इसलिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहा है

मुंबई, 1 सितंबर , 2022: गोदरेज ग्रुप की प्रमुख कंपनी गोदरेज एंड बॉयस का एक बिज़नेस यूनिट गोदरेज सिक्योरिटी सोल्यूशंस ने (जीएसएस) 'डीकोडिंग सेफ एंड साउंड: इन द इंडियन कॉन्टेक्स्ट' सर्वे हाल ही में किया है। सुरक्षा की सुविधाओं और उपायों के बारे में भारतीयों की सोच और नज़रियों को जानना और समझना इस सर्वे का उद्देश्य था। मुंबई से सर्वे में शामिल हुए कुल में से 44% लोगों ने सुरक्षित और सही सलामत होने का मतलब उनका अपना और प्रियजनों का स्वास्थ्य सही होना बताया है। इस थीम को आगे बढ़ाते हुए और सुरक्षा के मूल तत्व के अनुसार, गोदरेज सिक्योरिटी सोल्यूशंस ब्रांड ने इस साल मुंबई में गणेश चतुर्थी के पर्व को सुरक्षित और सुचारु रूप से मनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

गोदरेज सिक्योरिटी सोल्यूशंस ने मुंबई के कई प्रमुख गणेश पंडालों में 300 से ज़्यादा सिक्योरिटी/सीसीटीवी कैमरे, 2 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर्स, 4 हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर्स इन्स्टॉल किए हैं। भक्तों की भारी भीड़ जहां होती हैं ऐसे 'लालबागचा राजा', 'मुंबईचा राजा - गणेशगल्ली', 'चिंतामणी' इनमें शामिल हैं। इस प्रकार से पंडालों में सुरक्षा सुनिश्चित करने में आयोजकों की महत्वपूर्ण सहायता गोदरेज सिक्योरिटी सोल्यूशंस कर रहा है।

गोदरेज सिक्योरिटी सोल्यूशंस के बिज़नेस हेड श्री. पुष्कर गोखले ने कहा, "गणेश चतुर्थी भारत के कई हिस्सों में बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। लेकिन मुंबई में गणेशोत्सव की भव्यता और उत्साह अतुलनीय है। इस दौरान देश भर से भक्त अपने प्रिय गणपतिबप्पा के दर्शन करने के लिए मुंबई आते हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम, मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र पुलिस, मुंबई फायर ब्रिगेड, यातायात नियंत्रण विभाग, मुंबई बस सेवा - बेस्ट, सेना और कई अन्य विभागों द्वारा गणेशोत्सव की तैयारी को फिल्म में दिखाया गया है। गणेश भक्तों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ये कर्मचारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि हम सभी के निरंतर प्रयासों से, इस वर्ष का गणेशोत्सव सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न होगा। पिछले दो वर्षों में महामारी के खिलाफ लड़ाई के बाद, मुंबई शहर अपने सबसे प्रिय त्योहारों में से एक गणेशोत्सव का जश्न मनाने के लिए कमर कस रहा है। इसमें शामिल होकर हम भी गणेश मंडपों में सीसीटीवी कैमरे और प्रवेशद्वारों पर कंट्रोल सुविधाएं इन्स्टॉल कर रहे हैं। गणेश भक्तों के सुख और संतुष्टि में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए यही हमारा उद्देश्य है।"

Popular posts from this blog

पीएनबी मेटलाइफ सेंचुरी प्लान - आजीवन आय और पीढ़ियों के लिए सुरक्षा

किराया माफ़ी अभियान की सफलता ने जन्म दिया अॉल किराएदार महासंघ को

एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस लिमिटेड ने सेबी के समक्ष दाखिल किया ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी)