बैंक ऑफ़ इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कमाया 561 करोड़ रुपयों का निवल मुनाफा

मुंबई 03 अगस्त 2022:  बैंक ऑफ़ इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2023 की पहली तिमाही के वित्तीय प्रदर्शन के नतीजों की घोषणा की है जिसमें निवल मुनाफा 561 करोड़ रूपए और परिचालन लाभ 2183 करोड़ रूपए दर्ज किया गया है।

एसेट क्वालिटी फ्रंट पर बैंक ऑफ़ इंडिया का जीएनपीए रेशो सालाना आधार पर 421 बीपीएस से बढ़कर जून 2021 में 13.51% से जून 2022 में 9.30% हुआ है। नेट एनपीए रेशो 114 बीपीएस से बढ़कर जून 2021 में 3.35% था जो जून 2022 में 2.21% हुआ है। प्रोविजन कवरेज रेशो (पीसीआर) 87.96% रहा, जो मार्च 2022 में 87.76% और जून 2021 में 86.17% था।

बैंक ऑफ़ इंडिया की कुल ब्याज आय सालाना आधार पर 29.51% से बढ़ी और एनआईएम (ग्लोबल) में सालाना आधार पर 39 बीपीएस का सुधार हुआ।

सालाना आधार पर बैंक ऑफ़ इंडिया के रिटेल क्रेडिट में 22.45%, एग्रीकल्चर क्रेडिट में 16.40% और एमएसएमई क्रेडिट में 7.96% की वृद्धि हुई।

जून 2022 में बैंक ऑफ़ इंडिया का ग्लोबल बिज़नेस सालाना आधार पर 7.74% से बढ़कर 11,18,481 करोड़ रूपए हुआ।  जून 2022 ग्लोबल एडवांसेज 477746 करोड़ रूपए दर्ज किए गए जो सालाना आधार पर 15.20% से बढे हैं। जून 2022 में डोमेस्टिक एडवांसेज सालाना आधार पर 9.72% से बढ़कर 401210 करोड़ रुपयों पर पहुंचे हैं।         

 

Popular posts from this blog

पीएनबी मेटलाइफ सेंचुरी प्लान - आजीवन आय और पीढ़ियों के लिए सुरक्षा

किराया माफ़ी अभियान की सफलता ने जन्म दिया अॉल किराएदार महासंघ को

एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस लिमिटेड ने सेबी के समक्ष दाखिल किया ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी)