लैंडिंग पेज कन्वर्जन के साथ व्यवसाय कैसे बढ़ाएं

लोगों का ध्यान आकर्षित कर पाने की कठिनाई के कारण, व्यवसायों के लिए लैंडिंग पेजेज के अत्यधिक कन्वर्जन के लिए उन्हें अनुकूलित बनाने पर ध्यान देना अब पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। कंपनियां, लैंडिंग पेजेज के उपयोग के साथ लीड्स, सेल्स या फिर दोनों जेनरेट कर सकती हैं। इसके फायदों को देखते हुए, ऐसा पेज तैयार करने पर समय देना होगा जो आकर्षित करे, अपने साथ रोके रखे और लक्षित ऑडियंस को ग्राहकों में बदले। इस लेख में, यह जानने के लिए मिलेगा कि सही लैंडिंग पेज में क्या होना चाहिए, पेज को कैसे एन्हैंस करें ताकि अधिकाधिक लोग साइन अप करें, और साथ ही, प्रभावशाली लैंडिंग पेजेज के उदाहरण देखने को मिलेंगे।

सफल लैंडिंग पेज की बुनियादी बातें:-

सिंगल-पेज वेबसाइट्स के लैंडिंग पेजेज को इस प्रकार से डिजाइन किया जाता है ताकि उपयोगकर्ता कोई क्रिया करे, जैसे कि उत्पाद खरीदना या ईमेल सूची को सब्सक्राइब करना। सफल लैंडिंग पेज के लिए निम्नलिखित घटक आवश्यक हैं: -

  1. 1. शीर्ष पर एक हेडर: हेडिंग के साथ पेज के टॉपिक को साफ-साफ बताएं। अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उप-शीर्षक शामिल किया जा सकता है, जो वैकल्पिक है।
  2. विवरण: सारांश प्रस्तुत करते हुए, अपने द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले मूल्य पर बल दें। लक्षित ग्राहकों की सर्वाधिक रूचि के विषय के बारे में लिखें।
  3. दृश्यात्मक (विजुअल) घटक: लैंडिंग पेज की पूरक सामग्री के रूप में तस्वीर या अन्य चीजें शामिल करें।
  4. विजिटर्स को आकर्षित करने हेतु घटक/कुछ करने के लिए प्रेरित करना: खरीदारी करने या सही संपर्क जानकारी प्रदान करने जैसे कार्यों के लिए लैंडिंग पेज पर लोगों को आसान मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है।
  5. विश्वास के संकेत : लैंडिंग पृष्ठ पर समर्थन, पहचान बैज और उपलब्धियों जैसे संकेत/चिह्न या आश्वासन शामिल करें।

प्रभावी तरीके से जुड़ाव कायम करने वाले लैंडिंग पेज बनाने हेतु 8 दिशानिर्देश:-

  1. सिर्फ एक ऑफर पर ध्यान केंद्रित करें

लैंडिंग पेज पर विजिटर्स के लिए उत्पाद या सेवा की मुख्य विशेषताओं के बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि वह आसानी से उनका ध्यान खींच सके। इसलिए, एक ही पेज पर कई ऑफ़र डालने के उल्टे परिणाम हो सकते हैं।

उदाहरण के लिए, व्यवसाय के हिस्से के रूप में यदि पेज पर बेकिंग से जुड़ी सीखने की बातें और केक की बिक्री दोनों के ही बारे में जानकारी हो, तो पेज पर आने वाले विजिटर का ध्यान बंट जाएगा और वह उसे पेचीदा लगेगा। स्पष्ट ऑफ़र के बिना लैंडिंग पेज पर कन्वर्जन कम होंगे।

  1. मूल्यों पर जोर दें

प्रस्ताव के फायदे पर जोर दें और इस बारे में संक्षिप्त सारांश जानकारी प्रदान करें। किसी भी विचार को संप्रेषित करने के लिए, पैराग्राफ और/या बुलेट पॉइंट का उपयोग कर सकते हैं। ऐसा कोई वीडियो शामिल करने पर विचार करें जो ऑफर के बारे में आपके द्वारा दी जाने वाली अतिरिक्त जानकारी को बताए और साथ ही, पेज पर बहुत अधिक जगह भी न घेरे। बताएं कि यह ऑफर किस तरह से लक्षित जनांकिकी की समस्याओं को हल करता है।

 

  1. विश्वास के तत्व शामिल करें

आइए देखें कि अब विश्वसनीयता कैसे स्थापित करें जिससे ऑफर की मार्केटिंग करने के तरीके के बारे में पता चल सके। जब तक कि कोई ब्रांड काफी जाना-पहचाना न हो, किसी भी उत्पाद/सेवा की खरीदारी के दौरान समीक्षाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कराये गये एक सर्वेक्षण के मुताबिक, केवल 5 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने ऐसा कहा कि वे समीक्षाओं या अन्य तरह के सामाजिक प्रमाणों को पढ़े बिना ऑनलाइन सामान खरीदते हैं।

लैंडिंग पेज के टेक्स्ट में समर्थन/अनुमोदन को शामिल करें। ये अनुमोदन उन पूर्व ग्राहकों से प्राप्त कर सकते हैं जो उसी सेवा में पंजीकृत थे। यदि कोई पहली बार कुछ बेच रहा है, तो बिक्री बढ़ाने के लिए एक निश्चित समूह को मुफ्त नमूने दिये जा सकते हैं।

  1. तस्वीर बनाएं

हम सभी इस बात से अवगत हैं कि सिर्फ शब्दों से भरा पृष्ठ कितना अनाकर्षक दिखता है। इसके अलावा, यह मजबूत कन्वर्जन रेट्स भी पैदा नहीं करता है। शब्द, दृश्यों/विजुअल्स की तुलना में 60,000 गुना धीमी गति से संसाधित होते हैं। यह दर्शाता है कि ग्राफिक्स केवल देखने में आकर्षक ही नहीं होते हैं; बल्कि वे दमदार भी होते हैं और कन्वर्जन रेट्स बढ़ाने में सक्षम होते हैं। स्वाभाविक रूप से, तस्वीर ऑफर के अनुरूप और संगत होनी चाहिए ताकि आपके ग्राहक गुमराह न हों।

नीचे एक शानदार लैंडिंग पेज का चित्र दिया गया है:

  • वेबिनार की तस्वीर
  • दृश्यात्मक प्रस्तुति, पेशकश की जाने वाली छूट होती है
  • पूर्व पाठ्यक्रम या प्रोग्राम की एक तस्वीर (यदि ऑफ़लाइन है)
  • प्रोग्राम के प्रसिद्ध प्रतिभागियों की सूची
  • इसके अतिरिक्त, यूट्यूब वीडियो या प्रोडक्ट से जुड़े वीडियो डाले जा सकते हैं।
  1. विज्ञापन का मिलान करें और कॉपी करें

यह सलाह उस स्थिति में लागू होती है जब कोई अपने लैंडिंग पेज का केवल विज्ञापन कर रहा है या उस पर विज्ञापन चला रहा है। सत्यापित करें कि विज्ञापन में किया जाने वाला वादा और लैंडिंग पेज पर की गई पेशकश समान हो। उदाहरण के लिए, यदि लोग किसी सीटीए पर निःशुल्क ऑफर के लिए क्लिक करते हैं और उन्हें लैंडिंग पेज पर दोष का पता चलता है, तो लोगों का विश्वास उठ जाएगा।

अतः, बेहतर कन्वर्जन का सह-संबंध संगतता से है। वेबसाइट सामग्री और किसी भी प्रचार सामग्री दोनों में गलतफहमी से बचें।

  1. कंपैटिबल साइट

आजकल, मोबाइल-अनुकूलित वेबसाइट होना ही पर्याप्त नहीं है; यह गति-अनुकूलित भी होना चाहिए। इसका मतलब है कि अन्य विशेषताओं के अलावा, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि लैंडिंग पेज मोबाइल - अनुकूलित है।

  1. साझाकरण को बढ़ावा दें

हमें यह एक बात समझने की आवश्यकता है कि भले ही कोई आगंतुक साइट से खरीदारी नहीं करता है, लेकिन उसके सोशल नेटवर्क में ऐसा कोई हो सकता है जो उस खरीदारी में रूचि रखता हो। सोशल मीडिया शेयरिंग बटन शामिल करें ताकि आगंतुक आपके लैंडिंग पृष्ठ के बारे में जानकारी फैला सकें। इसे सरल रखने के लिए पृष्ठ पर केवल एक बटन होना उपयुक्त है।

  1. अपने डेटा का विश्लेषण करें

किसी भी कंपनी का विस्तार करने की सबसे बड़ी रणनीति विश्वसनीय आंकड़ों के उपयोग के साथ पृष्ठ के प्रदर्शन को ट्रैक करना है। फिर, कोई भी इस जानकारी के आधार पर सोच-विचार कर व्यावसायिक निर्णय ले सकता है।

इसके लिए, किसी को लैंडिंग पेज पर नीचे दिखाए गए मैट्रिक्स की निगरानी करनी चाहिए: -

  • वेबसाइट विज़िटर ने जहाँ क्लिक किया
  • पेज पर विजिटर द्वारा कितना समय दिया गया
  • कितने साइट विज़िट लीड बने

लैंडिंग पेज की मदद से, प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है, कन्वर्जन बढ़ाये जा सकते हैं और ग्राहकों को सहज परेशानी-मुक्त अनुभव प्रदान किया जा सकता है। खरीद के बाद के डेटा तक पहुंच भी प्रदान की जाएगी, जिससे फर्म के प्रदर्शन का आकलन किया जा सके।

 

आकाश गेहानी, को-फाउंडर और सीओओ, इंस्टामोजो

Popular posts from this blog

पीएनबी मेटलाइफ सेंचुरी प्लान - आजीवन आय और पीढ़ियों के लिए सुरक्षा

एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस लिमिटेड ने सेबी के समक्ष दाखिल किया ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी)

जयपुर की महिला सोशल मीडिया पर मचा रही है धूम