आईडीबीआई बैंक - वित्तीय वर्ष 2023 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम

वित्तीय वर्ष 2023 की पहली तिमाही- हाईलाइट्स

- शुद्ध लाभ ₹756 करोड़, तिमाही दर तिमाही बढ़ोतरी 10 प्रतिशत

- परिचालन लाभ ₹2,052 करोड़, 36 फीसदी की तिमाही दर तिमाही बढ़ोतरी

- एनआईआई 2488 करोड़ रुपए, तिमाही दर तिमाही 3 प्रतिशत की वृद्धि

- एनआईएम 4.02 प्रतिशत, तिमाही 5 बीपीएस की बढ़ोतरी (आईटी रिफंड पर ब्याज 3.73 प्रतिशत को छोड़कर)

- क्यू1 एफवाई23 के लिए कॉस्ट ऑफ डिपॉजिट 3.36 प्रतिशत पर, जबकि वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में यह 3.43 प्रतिशत

- कॉस्ट ऑफ फंड्स 3.63 प्रतिशत पर, जबकि वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में यह 3.69 प्रतिशत

- सीआरएआर 19.57 प्रतिशत पर, तिमाही आधार पर 51 बीपीएस की वृद्धि

- रिटर्न ऑन एसेट्स (आरओए) 1.03 प्रतिशत पर, तिमाही आधार पर 8 बीपीएस की वृद्धि

- रिटर्न ऑन इक्विटी (आरओई) 14.80 प्रतिशत पर, तिमाही आधार पर 32 बीपीएस की वृद्धि

- सीएएसए रेशियो 55.65 प्रतिशत पर, जबकि वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में यह 56.77 प्रतिशत

- नेट एनपीए 1.25 प्रतिशत पर, वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में यह 1.36 प्रतिशत

- पीसीआर 97.79 प्रतिशत पर, 31 मार्च, 2022 को यह 97.63 प्रतिशत था

ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस

- क्यू1-2023 के लिए शुद्ध लाभ में 55 फीसदी सुधार, ₹756 करोड़ पर, जबकि क्यू1-2022 के लिए ₹603 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था। क्यू4-2022 के लिए शुद्ध लाभ ₹691 करोड़ था।

- वित्तीय वर्ष 2023 की पहली तिमाही में बैंक के प्रॉफिट बिफोर टैक्स (पीबीटी) में 7 फीसदी सुधार, 1093 करोड़ रुपए पर, वित्तीय वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 1024 करोड़ रुपए था। क्यू4-2022 में 844 करोड़ रुपए।

- वित्तीय वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए परिचालन लाभ 2052 करोड़ रुपए हो गया, वित्तीय वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 2,868 करोड़ रुपए था। क्यू4-2022 में यह 1,513 करोड़ रुपए था।

- क्यू1-2023 के लिए शुद्ध ब्याज आय ₹2,488 करोड़ थी, जबकि क्यू1-2022 के लिए ₹2,506 करोड़ थी। क्यू4-2022 के लिए शुद्ध ब्याज आय 2420 करोड़ रुपए पर।

- क्यू1-2022 के लिए 4.06 प्रतिशत की तुलना में क्यू1-2023 के लिए शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 4.02 प्रतिशत (आईटी रिफंड पर ब्याज 3.73 प्रतिशत को छोड़कर)।

- क्यू1-2023 के लिए जमा की लागत 36 बीपीएस से 3.36 प्रतिशत तक कम हो गई, जबकि क्यू-1 2022 के लिए जमा की लागत 3.72 प्रतिशत थी। क्यू4-2022 के लिए कॉस्ट ऑफ डिपॉजिट 3.43 प्रतिशत पर।

- क्यू1-2022 के लिए 3.98 प्रतिशत की तुलना में क्यू1-2023 के लिए फंड की लागत 35 बीपीएस से 3.63 प्रतिशत तक कम हो गई। क्यू4-2022 के लिए फंड की लागत 3.69 प्रतिशत थी।

 

बिजनेस ग्रोथ

- 30 जून, 2022 के अनुसार सीएएसए 1,25,356 करोड़ रुपए पर, 30 जून, 2021 को यह 1,16,595 करोड़ रुपए था, सालाना आधार पर 8 प्रतिशत वृद्धि। 31 मार्च, 2022 को सीएएसए ₹1,32,359 करोड़ था।

- 30 जून, 2022 के अनुसार कुल डिपॉजिट्स में सीएएसए का शेयर सुधरकर 55.65 फीसदी हुआ, जबकि 30 जून, 2021 को 52.43 फीसदी और 31 मार्च, 2022 को यह 56.77 प्रतिशत था।

- 30 जून, 2022 के अनुसार सकल अग्रिम ₹1,38,046 करोड़ था, जो सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की वृद्धि थी। 30 जून, 2022 तक शुद्ध अग्रिम 9 प्रतिशत सालाना बढ़कर ₹1,70,390 करोड़ हो गए।

- अग्रिम पोर्टफोलियो कॉरपोरेट बनाम रिटेल का संयोजन 30 जून, 2022 को 37-63 पर रीअलाइंड किया गया।

 

एसेट क्वालिटी

- सकल एनपीए अनुपात 30 जून, 2022 को सुधरकर 19.90 प्रतिशत हो गया, जबकि 30 जून, 2021 को यह 22.71 प्रतिशत था। 31 मार्च, 2022 तक सकल एनपीए 20.16 प्रतिशत था।

 

- शुद्ध एनपीए अनुपात 30 जून, 2022 को 1.25 प्रतिशत तक सुधरा, जबकि 30 जून, 2021 को यह 1.67 प्रतिशत था। 31 मार्च, 2022 तक शुद्ध एनपीए अनुपात 1.36 प्रतिशत था।

- 30 जून, 2022 को प्रावधान कवरेज अनुपात (तकनीकी राइट-ऑफ सहित) 97.79 प्रतिशत पर, 30 जून 2021 को यह 97.42 प्रतिशत था। 31 मार्च, 2022 को पीसीआर 97.63 प्रतिशत था।

 

कैपिटल पोजीशन

- टियर 1 में 30 जून, 2022 तक 17.13 प्रतिशत सुधार हुआ, जबकि 31 मार्च, 2022 को 16.68 फीसदी और 30 जून, 2021 को 13.64 प्रतिशत था।

- सीआरएआर 31 मार्च, 2022 को 19.06 फीसदी और 30 जून, 2021 को 16.23 फीसदी के मुकाबले 30 जून, 2022 को 19.57 फीसदी हो गया।

- जोखिम भारित आस्तियां (आरडब्ल्यूए) 30 जून, 2022 को 0.29 फीसदी घटकर ₹1,53,832 करोड़ हो गई, जबकि 30 जून, 2021 को ₹1,54,285 करोड़ थी। 31 मार्च 2022 को कुल आरडब्ल्यूए ₹1,54,559 करोड़ था। क्रेडिट जोखिम भारित संपत्ति 30 जून, 2021 को ₹1,22,876 करोड़ के मुकाबले 30 जून, 2022 को 0.88 प्रतिशत घटकर ₹1,21,798 करोड़ हो गई। क्रेडिट आरडब्ल्यूए 31 मार्च 2022 को ₹1,22,451 करोड़ था।

मुंबई, 21 जुलाई, 2022- आईडीबीआई बैंक लिमिटेड (आईडीबीआई बैंक) के निदेशक मंडल ने आज मुंबई में बैठक की और 30 जून, 2022 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी।

Popular posts from this blog

पीएनबी मेटलाइफ सेंचुरी प्लान - आजीवन आय और पीढ़ियों के लिए सुरक्षा

किराया माफ़ी अभियान की सफलता ने जन्म दिया अॉल किराएदार महासंघ को

एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस लिमिटेड ने सेबी के समक्ष दाखिल किया ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी)