गोदरेज कैपिटल ने महिला कर्मचारी संसाधन समूह 'शी-राइजेज' लॉन्च किया

मुंबई, 01, दिसंबर 2022: अपने कार्यबल में समानता सुनिश्चित करते हुए अधिक विविधतापूर्ण और समावेशी संगठन बनने के अपने प्रयासों को और बढ़ाने के लिए, गोदरेज समूह की वित्तीय सेवा शाखा - गोदरेज कैपिटल ने महिला कर्मचारी संसाधन समूह (ईआरजी) 'शी-राइजेज' लॉन्च किया।

नवंबर 2020 में लॉन्च किया गया, गोदरेज कैपिटल जोरदार तरीके से अपने परिचालन का विस्तार कर रहा है। इसके कर्मचारी आधार में पिछले साल के 300 मुकाबले दोगुनी वृद्धि हुई है और यह 600 हो गया है। गोदरेज कैपिटल का उद्देश्य समान वातावरण का निर्माण करके समावेशी कार्यस्थल बनाना है जो प्रचुर अवसर प्रदान करे। इस विचार को ध्यान में रखते हुए, गोदरेज कैपिटल ने कार्यस्थल में महिलाओं की आवाज को आगे बढ़ाने के लिए कर्मचारी-संचालित ईआरजी, 'शी-राइजेज' बनाया। यह महिलाओं का ईआरजी उन तरीकों की पहचान करने और पता लगाने के लिए है जिनसे महिलाएं अधिक सुरक्षित एवं सशक्त महसूस करते हुए अपने कॅरियर में आगे बढ़ सकें। शी-राइजेज की एक अनूठी विशेषता यह है कि यह पुरुष कर्मचारियों से भी अच्छे सहयोग हेतु प्रोत्साहित करने के लिए पहल करेगा।

यह ईआरजी सभी व्यावसायिक पहलों, नीतियों और कर्मचारी संलग्नता के अनुरूप है। कर्मचारियों का मिश्रित समूह एक टीम के रूप में कार्य करते हुए उन तरीकों की सिफारिश करेगा जिससे महिलाओं की संलग्नता, क्षमता और इस प्रकार नेतृत्व में उनकी सहभागिता बढ़ सके।

गोदरेज कैपिटल की सीएचआरओ, रुही पांडे ने कहा, 'जैसे - जैसे हम अपने संगठन में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा रहे हैं, हम उनकी सफलता के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। शी-राइजेज एक ऐसा मंच प्रदान करता है जिसके जरिए उनकी आवश्यकताएं जान सकें और आवश्यक कदम उठा सकें। हम ऐसी नीतियों और क्षमता विकास के अवसरों को बढ़ाना और सृजित करना जारी रखेंगे जिनसे गोदरेज कैपिटल में महिलाओं के विकास में मदद मिल सके।"

गोदरेज समूह के सिद्धांतों द्वारा निर्देशित, ईआरजी का उद्देश्य और मूल्य तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित होगा:

इल्यूमिनेट: महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता, बुनियादी ढांचे, नीति परिवर्तन, बीमार और मातृत्व अवकाश, शिशु गृह, आदि जैसे जरूरतों का आकलन करना। 

कल्टिवेट: कॅरियर के विकास की विशिष्ट जरूरत को समझना और प्रासंगिक क्षमता निर्माण के अवसरों का सुझाव देना। 

कोलैबरेट: सीनियर लीडर्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स को आमंत्रित करना ताकि वो विविधता और समावेशन, नेतृत्वकारी भूमिका में महिलाएं और कटौती के कारणों जैसे मासिक थीम-आधारित विषयों पर अपनी अंतर्दृष्टि और अनुभव साझा करें।

शी-राइजेज के अंतर्गत आने वाले कुछ मुख्य प्रस्तावों में अग्रलिखित शामिल हैं: बड्डी प्रोग्राम - प्रत्येक नई महिला कर्मचारी को समान भौगोलिक क्षेत्र या विभाग का एक मित्र सौंपा जाएगा ताकि वो गोदरेज कैपिटल की कार्यशैली और संस्कृति से परिचित हो सकें; काउंसेल कनेक्ट - महिला कर्मचारी, संगठन के सीनियर लीडर से परामर्श और कोचिंग प्राप्त कर सकती हैं। संगठन के पुरुष कर्मचारी समान रूप से अनुकूल वातावरण के निर्माण के लिए सहायक सत्रों और पहलों में भाग लेंगे।

Popular posts from this blog

पीएनबी मेटलाइफ सेंचुरी प्लान - आजीवन आय और पीढ़ियों के लिए सुरक्षा

किराया माफ़ी अभियान की सफलता ने जन्म दिया अॉल किराएदार महासंघ को

एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस लिमिटेड ने सेबी के समक्ष दाखिल किया ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी)